spot_img

Mumbai : मंगलवार को होगी मुंबई मनपा के 10 मनोनीत नगरसेवकों की घोषणा

Mumbai: The names of the 10 nominated councillors for the Mumbai Municipal Corporation will be announced on Tuesday

मुंबई : (Mumbai) मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) के 10 मनोनीत नगरसेवकों के नामों की अधिकृत घोषणा मंगलवार 24 फरवरी को की जाएगी। इसके साथ ही 227 निर्वाचित नगरसेवकों के अलावा अब सदन की कुल संख्या बढ़कर 237 हो जाएगी।

मुंबई मनपा में यह पहला मौका है, जब मनोनीत नगरसेवकों की संख्या पांच से बढ़ाकर दस की गई है। इसमें भाजपा को चार, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट को तीन, शिंदे गुट को दो और कांग्रेस को एक मनोनीत सीट मिलने की संभावना है. संभावना है कि दस मनोनीत नगरसेवकों में दो हिंदी भाषी नेताओं को मौका मिल सकता है। इसमें भाजपा की ओर से विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह के बेटे नितेश सिंह (names of Nitesh Singh, son of Legislative Council member Rajhans Singh) और शिवसेना (ठाकरे गुट) के कैलाश पाठक के नाम की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की ओर से प्रवीण छेड़ा, नितेश सिंह, प्रतीप करपे और कमलाकर दलवी के नाम भेजे जा सकते हैं। ठाकरे गुट से साईनाथ दुर्गे, माधुरी मांजरेकर और कैलाश पाठक के नाम की चर्चा है। शिंदे गुट से विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे प्रकाश सुर्वे, पूर्व नगरसेवक बालकृष्ण ब्रीद और उमेश माने के नाम प्रस्तावित हैं। कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी का नाम बताया जा रहा है।

मनोनीत नगरसेवकों को सदन या वैधानिक समितियों में वोटिंग का अधिकार नहीं होता, ये नगरसेवक किसी समिति के अध्यक्ष भी नहीं बन सकते। लेकिन इन्हें वार्षिक 60 लाख रुपये बतौर नगरसेवक निधि प्रदान की जाती है। इस निधि से वे शहर के किसी भी वार्ड में संबंधित नगरसेवक की सहमति से विकास कार्यों में योगदान दे सकते हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles