
जौनपुर : (Jaunpur) उत्तर प्रदेश में होली पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Holi festival in Uttar Pradesh) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रोत्साहन (Uttar Pradesh Transport Corporation) योजना शुरू की है। योजना 28 फरवरी से 9 मार्च तक लागू रहेगी, जिसका उद्देश्य बसों का अधिकतम संचालन सुनिश्चित करना है। होली के चलते महानगरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। बस डिपो और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
योजना के तहत जो चालक-परिचालक इन 10 दिनों में प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाएंगे, उन्हें 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4,500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 300 किलोमीटर से अधिक संचालन पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं न्यूनतम 19 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 500 रुपये प्रतिदिन के अनुसार प्रोत्साहन दिया जाएगा।
वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान है। लगातार 9 दिन ड्यूटी पर 1,800 रुपये और 10 दिन कार्य करने पर 2,100 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रोत्साहन अवधि में अति विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
जौनपुर डिपो से वर्तमान में 105 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों (105 buses are operating from Jaunpur depot on various routes) पर हो रहा है। इस मामले में रविवार को बात करते हुए एआरएम ममता दुबे ने बताया कि होली के दौरान लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पात्र चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।


