spot_img

New Delhi : पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड देशभर में 15 नए स्टोर लॉन्च करेगी

New Delhi: PNGS Reva Diamond Jewellery Limited will launch 15 new stores across the country

नई दिल्ली : (New Delhi) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited) ने शनिवार को पूरे भारत में 15 ब्रांड-एक्सक्लूसिव (company-owned, company-operated) नए स्टोर लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी इसके लिए 286.56 करोड़ रुपेय का निवेश करेगी। इससे कंपनी की ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर की कुल संख्या 49 हो जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited) भारत में अलग-अलग जगहों पर लोकल ब्रांड अवेयरनेस और विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए 15 नए स्टोर की मार्केटिंग और प्रमोशन करने की योजना बना रही है। इनमें से अधिकांश स्टोर महाराष्ट्र के टियर-1 और कुछ टियर-2 शहरों के साथ-साथ देशभर के मेट्रो शहरों में खोले जाएंगे।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का कहना है कि पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और ब्रांड रिकॉल को मजबूत करने की कंपनी की स्ट्रैटेजी के तहत अपने फ्लैगशिप ब्रांड “रेवा” के लिए और ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर खोलना लंबे समय तक ग्रोथ के लिए जरूरी है। इस स्ट्रैटेजी के हिसाब से कंपनी पूरे भारत में 15 नए ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर (15 new brand-exclusive stores) लॉन्च करने के लिए 286.56 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

रेवा डायमंड ज्वैलरी (Reva Diamond Jewellery) के ये प्रस्तावित आउटलेट लीज पर ली गई जगहों पर बनाए जाएंगे और कंपनी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड (brand-exclusive) मॉडल को फॉलो करेंगे। इस स्ट्रक्चर के तहत, कंपनी स्टोर फिट-आउट, फिक्स्चर, फर्नीचर और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर पर कैपिटल खर्च करेगी, जबकि स्टोर ऑपरेशन पूरी तरह से उसके कर्मचारी मैनेज करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात (Maharashtra, Karnataka, and Gujarat) के 25 शहरों में 34 स्टोर चलाती है। इनमें से एक कंपनी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड मॉडल के तहत चलने वाला एक ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर है, जिसका कुल एरिया 48 रनिंग फीट है, जबकि बाकी 33 स्टोर शॉप-इन-शॉप फॉर्मेट के तहत चलते हैं, जिसका कुल एरिया 599.15 रनिंग फीट है। अब 15 प्रपोज्ड स्टोर जुड़ने के बाद पूरे भारत में कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 34 से बढ़कर 49 हो जाएगी।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles