spot_img

Washington : ट्रंप ने 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ संबंधी कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

Washington: Trump signs executive order imposing 10 percent global tariffs

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ का आदेश जारी किया है जो तुरंत लागूू होगा। मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के अतिरिक्त लगाया गया यह शुल्क भारत सहित सभी देशों को प्रभावित करेगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हालिया दिनों में लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद 21 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाने संबंंधी आदेश जारी किया है।व्हाइट हाउस ने ट्रुथ सोशल (Trump’s post on TruthSocial) पर जारी की गई ट्रंप की पोस्ट को साझा किया है जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है और यह टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने एक दिन पूर्व ट्रंप की टैरिफ नीतियों को असंवैधानिक करार दिया।ट्रंप ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को सही तरह से नहीं सुना गया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसे निर्णय की उम्मीद नहीं थी।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles