spot_img

Mumbai : दादा भूसे ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस वापस लिया

Mumbai: Dada Bhuse withdraws defamation case against Sanjay Raut

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) के नेता संजय राऊत (leader Sanjay Raut) ने शनिवार को चीनी मिल से जुड़ी गड़बड़ी के आरोपों पर शिंदे समूह के नेता और मंत्री दादा भूसे (minister Dada Bhuse) से माफी मांग ली है। इसके बाद दादा भूसे ने राऊत के खिलाफ मानहानि का मामला वापस ले लिया है। यह जानकारी शनिवार को दोनों नेताओं ने दी।

दादा भूसे ने बताया कि संजय राऊत (Sanjay Raut) ने उनके विरुद्ध चीनी मिल से जुड़ी कथित फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर 178 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले का आरोप लगाया था, जबकि शेयर की राशि मात्र 1.78 करोड़ रुपये ही थी। इसी वजह से उन्होंने संजय राऊत के खिलाफ मालेगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट (Malegaon Magistrate Court) में मानहानि का मामला दाखिल किया था। संजय राऊत ने जब इसका अध्ययन किया तो उन्हें सही जानकारी का पता चला। इसी वजह से उन्होंने इस मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है। इसी वजह से उन्होंने अब मालेगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में संयुक्त रुप से आवेदन देकर इस मामले को वापस ले लिया है।

संजय राऊत ने कहा कि इस मामले में आंकड़ों को पढ़ने में उनसे गलती हो गई थी। अब उन्हें सही जानकारी मिली तो उन्होंने भूसे से माफी मांग ली है, इसलिए यह मामला अब समाप्त हो गया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles