spot_img

Chennai : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर एमके स्टालिन और नैनार नागेन्द्रन ने दी बधाई

Chennai: MK Stalin and Nainar Nagendran extend greetings on International Mother Language Day

चेन्नई : (Chennai) अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (occasion of International Mother Language Day) के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) ने तमिल भाषा के महत्व को बताते हुए संदेश जारी किया। उन्होंने साेशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज विश्व मातृभाषा दिवस है। असंख्य लोगों के बलिदान से संरक्षित हमारी प्राणप्रिय तमिल भाषा को कितने ही विशेषणों से संबोधित करें, पर ‘तमिल’ कहकर पुकारने में जो आनंद मिलता है, वह अनुपम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तमिल भाषा की रक्षा करना, उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना और समृद्धि के साथ जीवित रखना विश्वभर में रहने वाले सभी तमिलों की जिम्मेदारी है।

वहीं, तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन (President Nainar Nagendran) ने भी मातृभाषा दिवस के अवसर पर विश्वभर के तमिल समुदाय को बधाई दी। उन्होंने महान कवि सुब्रमण्यम भारती (भारतीयर) की प्रसिद्ध पंक्तियां – “यामरिंद मोऴइगलिले तमिल मोऴि पोल इनिदावदु एंगुम कानोम्” – का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन भाषाओं को हम जानते हैं, उनमें तमिल जैसी मधुर भाषा कहीं नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मातृभाषा केवल शब्दों का समूह नहीं है, वह हमारी सोच, संस्कृति, इतिहास और भावनाओं का प्रतिबिंब है। प्रत्येक भाषा अपने आप में एक संसार है, और उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। अपनी मातृभाषा से प्रेम कर, उसे संजोकर और विकसित कर ही हम अपनी पहचान को सदैव कायम रख सकते हैं। उन्होंने सभी से अपनी मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (occasion of International Mother Language Day) के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में तमिल भाषा की समृद्ध परंपरा को उजागर करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।

New Delhi : एफआईएच मेंस प्रो लीग के होबार्ट चरण में स्पेन ने भारत को 2-0 से हराया

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) को होबार्ट चरण के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ...

Explore our articles