spot_img

Mumbai : शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन

Mumbai: Hrithik Roshan was seen praising Shahid Kapoor's action-drama "O Romeo."

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ (Shahid Kapoor’s action-drama O Romeo) बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, लेकिन कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने फिल्म की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘ओ रोमियो’ की अनोखी खूबियां दर्शकों को अंततः अपनी ओर खींच ही लेती हैं। उन्होंने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की परफॉर्मेंस की खास तौर पर सराहना करते हुए कहा कि इस जॉनर में वह बेहतरीन हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें। ऋतिक ने फिल्म के एक खास एक्शन सीन, गोल-गोल दौड़ने वाले सीक्वेंस को भी बेहद शानदार बताया।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन (Directed by Vishal Bhardwaj) में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया (Avinash Tiwari, Nana Patekar, Waheeda Jalal, Vikrant Massey, Disha Patani and Tamannaah Bhatia) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में दुनियाभर में करीब 72.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Explore our articles