spot_img

New Delhi : 2027 में जिनेवा में होमिटगा एआई समिट

New Delhi: AI Summit to be held in Geneva in 2027

नई दिल्ली : (New Delhi) स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन (Swiss President Guy Parmelin) ने गुरुवार को घोषणा की कि स्विट्जरलैंड वर्ष 2027 में जिनेवा में एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल नीति के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड की स्थिति मजबूत होगी और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि होगी। भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर (AI ​​summit held at Bharat Mandapam) सम्मेलन के दौरान स्विस पवेलियन में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्मेलिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ अपनी बैठक को बेहतरीन बताया। दोनों नेताओं ने शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Explore our articles