
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल की (India’s top tennis player Sumit Nagal) हार के साथ दिल्ली ओपन के एकल में गुरुवार को भारतीय चुनौती खत्म हो गई। नागल को अंतिम-16 में इटली के फेडरिको सिना के हाथों 6-4, 6-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अन्य मुकाबलों में ब्रिटेन के जे क्लार्क ने इटली के अजेक्जेंडर बिंदा को 6-4, 6-4 से, बेल्जियम के माइकल गीटर्स ने पोलैंड के डनिएल मिचल्स्की को 7-6, 6-4 से और जापान के रियो नोगुची ने बुल्गारिया के दिमित्र कुजमानोव को 6-4, 6-3 से पराजित किया।


