spot_img

varanasi : पांच सरकारी और दो निजी क्रूज दे रहे सेवा

Lucknow: Five government and two private cruises are providing services.

विधान परिषद में सपा सदस्य के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब
वाराणसी : (varanasi)
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान वाराणसी में गंगा नदी पर संचालित क्रूज सेवाओं को लेकर प्रश्नोत्तर हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh) ने सदन में उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर स्थिति स्पष्ट की। समाजवादी पार्टी के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी में सरकारी एवं निजी क्रूजों की संख्या, उनके संचालन मानक तथा संबंधित सूचनाएं सदन पटल पर रखने की मांग की थी।

निर्धारित मानकों के हिसाब से हो रहा संचालन
मंत्री ने उत्तर देते हुए बताया कि वाराणसी में वर्तमान में 5 सरकारी और 2 निजी क्रूज संचालित हैं। इनका संचालन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संचालन संबंधी दिशा-निर्देश और नियामकीय प्रावधान लागू हैं तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।

मंत्री और सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक
उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग (Uttar Pradesh Inland Waterways Authority) प्राधिकरण के गठन पर मंत्री ने बताया कि 6 दिसंबर 2023 को अधिसूचना जारी कर संबंधित विधेयक पारित किया गया और परिवहन विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया। इसके बाद 6 दिसंबर 2024 से प्रशासनिक कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। चर्चा के दौरान मंत्री और विपक्षी सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

17,27,52,631 टूरिस्ट आए काशी धाम
मंत्री ने पर्यटन से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व वाराणसी में 5,44,355 भारतीय और 3,34,860 विदेशी पर्यटक दर्ज किए गए थे, जबकि हाल के वर्षों में यह संख्या बढ़कर 17,27,52,631 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने इस वृद्धि को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का परिणाम बताया तथा नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ (Narendra Modi and Yogi Adityanath) के नेतृत्व का उल्लेख किया। मामले पर आगे की चर्चा सदन की कार्यवाही के अनुसार जारी रहेगी।

Explore our articles