spot_img

Mumbai : ‘द केरल स्टोरी-2’ का पैन-इंडिया प्लान, दो नई भाषाओं में ट्रेलर रिलीज

Mumbai: 'The Kerala Story 2' plans to reach a pan-India audience, trailer released in two new languages

मुंबई : (Mumbai) फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह (Filmmaker Vipul Amrutlal Shah) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 – Goes Beyond) अब बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया है। इसी के साथ इन भाषाओं में फिल्म के ट्रेलर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे फिल्म का दायरा और व्यापक हो गया है।

सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अब क्षेत्रीय सीमाओं को पार करते हुए पैन-इंडिया दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने जा रही है। फिल्म का उद्देश्य केवल हिंदी बेल्ट तक सीमित न रहकर साउथ भारतीय बाजारों में भी मजबूत पकड़ बनाना है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कामाख्या नारायण सिंह (directed by National Award winner Kamakhya Narayan Singh) ने किया है, जो अपनी संवेदनशील और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘भोर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी, जबकि उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड’ (Justice Delayed But Delivered) को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

हाल ही में रिलीज हुए हिंदी ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा (Ulka Gupta, Aditi Bhatia, and Aishwarya Ojha) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। उनके किरदारों के पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं, जो कहानी की गंभीरता और भावनात्मक गहराई को दर्शाते हैं।

मेकर्स का मानना है कि पहले भाग की सफलता और देशभर में उठी बहस को देखते हुए फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करना जरूरी था, ताकि इसकी कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 – Goes Beyond) 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह अपने पहले भाग की तरह एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा और संवाद को जन्म देगी।

Mumbai : ‘रांझा’ के साथ अमन नागपाल का म्यूजिक डेब्यू, दिग्गजों ने बढ़ाया हौसला

मुंबई : (Mumbai) अमन नागपाल (Aman Nagpal) ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'रांझा' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। मुंबई में...

Explore our articles