spot_img

Kathmandu : नेपाल में आयोग ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण और भविष्यवाणी पर रोक लगाई

Kathmandu: Nepal Election Commission bans pre-election surveys and predictions

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के निर्वाचन आयोग (Nepal’s Election Commission) ने सभी मीडिया हाउस और सर्वे एजेंसियों के चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों और चुनावी परिणाम की भविष्यवाणी के प्रकाशन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

निर्वाचन आयोग के कार्यवाहक प्रमुख निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी (Chief Election Commissioner Ram Prasad Bhandari) ने आज सुबह बयान जारी कर कहा कि आयोग के तरफ से सभी मीडिया और सर्वे एजेंसियों को किसी भी प्रकार के चुनावी सर्वेक्षण और चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी के प्रकाशन और प्रसारण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश जारी किया है।

आयोग ने कहा कि मतदान से पहले जीत–हार के अनुमान और जनमत सर्वेक्षण के नतीजे प्रकाशित करने जैसी गतिविधियां चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। भंडारी ने व्यक्तियों और मीडिया संस्थानों से यह भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर एआई और अन्य डिजिटल उपकरणों (AI and other digital tools) से तैयार भ्रामक सामग्री का निर्माण या प्रसार न करें। चुनाव की निष्पक्षता की रक्षा और मतदाताओं के गुप्त मतदान के अधिकार को साझा संवैधानिक दायित्व बताते हुए भंडारी ने पांच मार्च को निर्धारित चुनाव के सफल आयोजन के लिए सभी से सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका का विजयी चौका

नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory...

Explore our articles