spot_img

छत्तीसगढ़ : (Chhattisgarh) राज्यसभा की रिक्त सीटाें पर चुनाव 16 मार्च काे, नामांकन पांच मार्च तक

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए चुनावों की घोषणा बुधवार काे भारत निर्वाचन आयाेग (Election Commission of India) द्वारा कर दी गई है। यह चुनाव 16 मार्च सोमवार को होंगे।

इसके लिए नामांकन 26 फरवरी से 5 मार्च तक होंगे। यह सीटें कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलोदेवी नेताम (Tejpal Singh Tulsi and Phoolodevi Netam) का कार्यकाल खत्म होने की वजह से हो रहें हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या को देखते हुए इस बार नए चुनाव में एक एक सीट भाजपा, कांग्रेस को मिलेगी।

Explore our articles