
शोपियां : (Shopian) जम्मू-कश्मीर की क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) (EOW) कश्मीर शोपिया और बडगाम जिलों में भारतीय न्याय संहिता और आयकर अधिनियम (Indian Penal Code and the Income Tax Act) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 30/2025 के संबंध में तलाशी अभियान चला रही है। यह मामला ईओडब्ल्यू कश्मीर पुलिस स्टेशन (EOW Kashmir Police Station), क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया है।
यह मामला एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शोपिया शाखा में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की लिखित शिकायत के बाद सामने आया। पीएचक्यू जम्मू-कश्मीर के निर्देशों का पालन करते हुए व्यापक जांच के लिए मामले को पुलिस स्टेशन शोपियन से क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर (Crime Branch Jammu and Kashmir) को स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में अब तक पांच बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार कर्मचारियों में आदिल अयूब गनई पिता मोहम्मद अयूब गनई निवासी मेमिंदर शोपियन, मौजूदा समय में हमजा कॉलोनी बाग़त-ए-कनीपोरा, नौगाम, इरफान मजीद जरगर पिता अब्दुल मजीद जरगर निवासी शेख मोहल्ला बोनीगाम, शोपियां, मुबाशिर हुसैन शेख पिता गुलाम मोहम्मद शेख निवासी करीना, कुलगाम, जैद मंजूर पिता मंजूर अहमद दीन निवासी डागेरपोरा खन्नाबल, अनंतनाग, जावेद अहमद भट पिता अब्दुल रहीम भट निवासी राजपोरा पुलवामा शामिल हैं।
मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए शोपियां और बडगाम के कई स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा वित्तीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी कानूनी उपाय करती रहेगी।


