
मुंबई : (Mumbai) मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी (Mumbai Municipal Corporation Commissioner Bhushan Gagrani) के आश्वासन के बाद जेजे अस्पताल (JJ Hospital) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। इससे मरीजों व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जेजे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर जिमखाने व अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इसमें 200 डॉक्टर शामिल थे। मनपा आयुक्त गगरानी (Municipal Commissioner Gagrani) ने जेजे के मार्ड प्रतिनिधियों को मंगलवार को बातचीत के लिए मनपा मुख्यालय में बुलाया था। इस बैठक में मुख्य रूप से जिमखाना से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मनपा प्रशासन (Municipal Corporation administration) की ओर से संबंधित मंत्री व सचिव के साथ छात्र प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर इस मसले का शीघ्र हल निकालने का आश्वासन रेजिडेंट डॉक्टरों को दिया गया। इसके बाद 24 फरवरी 2026 तक हड़ताल स्थगित करने की घोषणा रेजिडेंट डॉक्टरों ने की। हालांकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो दोबारा तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।


