spot_img

Mumbai : सोलापुर में अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत

Mumbai: Three youths crushed by an unknown vehicle in Solapur

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के सोलापुर जिले स्थित रूपभवानी मंदिर इलाके में (Rupabhavani Temple area of ​​Solapur district, Maharashtra) सोमवार को सुबह मोटरसाइकिल से जा रहे तीन युवकों को कुचलकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। इस घटना में घायल तीनों युवकों की अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना की जांच सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन की टीम (Solapur City Police Station team) कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह नागेश गवंडी, रोहन पोरे और बसवराज चनशेट्टी (Basavaraj Chanshetty) मोटरसाइकिल से रुपभवानी इलाके से गुजर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तीनों की मोटर साइकिल को टक्कर मार कर कुचल दिया। इसके बाद वाहन चालक फरार हो गया। इस घटना की भनक लगते ही स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर शहर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जांच सोलापुर पुलिस सीसीटीवी (CCTV footage) के सहयोग से कर रही है।

Mumbai : भूख हड़ताल पर बैठे जेजे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर

मुंबई : (Mumbai) रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंबई के जेजे अस्पताल (JJ Hospital in Mumbai) में भूख हड़ताल शुरू कर...

Explore our articles