spot_img

Mumbai : शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले सपकाल मांगें माफी : भाजपा

Mumbai: Sapkal, who insulted Shivaji Maharaj, should apologize: BJP

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (state spokesperson Navnath Ban) ने सोमवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुलतान (Chhatrapati Shivaji Maharaj to Tipu Sultan) से करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सपकाल इस मुद्दे पर माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बन (State BJP spokesperson Ban) सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बाचतीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने से नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं । उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Shiv Sena UBT president Uddhav Thackeray) की चुप्पी रहस्यमय है। शिवाजी महाराज का अपमान होने के तीन दिन बाद भी उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध कुछ नहीं बोला है।

उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का विधान परिषद सदस्य (Legislative Council member) का कार्यकाल जल्द ही खत्म हो रहा है। वे फिर से विधान परिषद सदस्य बनना चाहते हैं, इसके लिए कांग्रेस के विधायकों का समर्थन उन्हें चाहिए। इसी गणित की वजह से उद्धव ठाकरे इतने बड़े मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। बन ने कहा कि भाजपा हर्षवर्धन सपकाल की ओर से माफी न मांगने तक सपकाल का विरोध जारी रखेगी।

New Delhi : स्नैपडील पर बीआईएस मानकों का उल्लंघन करने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्‍ली : (New Delhi) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) (Central Consumer Protection Authority) ने अनिवार्य भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणन (Bureau of Indian...

Explore our articles