spot_img

New Delhi : खुदरा के बाद अब थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज

New Delhi: After retail, wholesale inflation now rises for the third consecutive month

नई दिल्‍ली : (New Delhi) खुदरा के बाद अब थोक महंगाई (wholesale inflation) दर में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 1.81 फीसदी पर पहुंच गई। ये पिछले नौ महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है, जो दिसंबर में 0.83 फीसदी थी।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index) (WPI) पर आधारित महंगाई दर लगातार तीसरे महीने बढ़कर 1.81 फीसदी रही। पिछले वर्ष जनवरी माह में थोक महंगाई दर 2.51 फीसदी थी, जबकि दिसंबर 2025 में यह 0.83 फीसदी रही थी। मंत्रालय के मुताबिक डब्‍ल्‍यूपीआई पर आधारित महंगाई दर में यह वृद्धि खाद्य वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में महीने-दर-महीने आई तेजी के कारण है। वाणिज्‍य मंत्रालय के मुताबिक जनवरी में महंगाई दर में इजाफे का मुख्य कारण बेसिक मेटल, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और वस्त्रों की कीमतों में बढ़ोतरी रहा है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर भी जनवरी में बढ़कर 2.75 फीसदी रही है। यह बढ़ोतरी खाद्य पदार्थों और कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफे की वजह से हुई है। ये नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) (CPI) के पहले आंकड़े हैं, जिसका आधार वर्ष 2024 है।

New Delhi : एक लाख के मुचलके पर अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव...

Explore our articles