spot_img

Mumbai : उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस की तबीयत बिगड़ी, रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती

Mumbai: Uddhav Thackeray's son Tejas Thackeray's health deteriorates, admitted to Reliance Hospital

मुंबई : (Mumbai) उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे (Uddhav Thackeray’s younger son, Tejas Thackeray) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल (Reliance Hospital in Mumbai) में भर्ती कराया गया है। मेडिकल सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच के बाद उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि किस बीमारी के कारण उन्हें भर्ती किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे (Rashmi Thackeray) अस्पताल में मौजूद हैं और तेजस की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद तेजस ठाकरे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। परिवार की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन हैं तेजस ठाकरे?

तेजस ठाकरे, उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे हैं। उन्हें विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनाव प्रचार (political events and election campaigns) में देखा गया है, हालांकि उन्होंने औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में प्रवेश नहीं किया है। तेजस पेशे से वन्यजीव शोधकर्ता और फोटोग्राफर हैं। वन्यजीव अनुसंधान में उनकी रुचि और योगदान के लिए वे जाने जाते हैं। तमिलनाडु में खोजी गई छिपकली की एक नई प्रजाति का नाम उनके सम्मान में रखा गया था। उन्हें ‘टीटी’ के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2012 में अंबोली क्षेत्र में सरीसृपों और उभयचरों की खोज के दौरान वे शोध अभियानों से जुड़े। वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles