
हैदराबाद : (Hyderabad) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen and MP from Hyderabad) और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के 68वें पुनरुत्थान दिवस के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि भाजपा SIR प्रक्रिया के जरिए लोगों की नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है।ओवैसी ने दावा किया कि बिहार में प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसे तेलंगाना और महाराष्ट्र में लागू करने की तैयारी है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के बहाने वास्तविक भारतीय नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों और दलितों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं, जिससे उनकी नागरिकता पर संकट खड़ा हो सकता है।
‘वोटर लिस्ट में नाम सुनिश्चित करें’
ओवैसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जब भी SIR की प्रक्रिया शुरू हो, नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग (Election Commission) के माध्यम से संशोधन कराकर नागरिकता पर असर डालने की कोशिश कर रही है। उनके अनुसार, तेलंगाना के चुनाव अधिकारियों ने संकेत दिया है कि राज्य में SIR प्रक्रिया की घोषणा अप्रैल–मई के दौरान हो सकती है।
मेडाराम जतारा घटना पर नाराजगी
ओवैसी ने हाल ही में तेलंगाना के प्रसिद्ध आदिवासी उत्सव (tribal festival in Telangana) मेडाराम जतारा में एक मुस्लिम पाव-रोटी विक्रेता के साथ कथित बदसलूकी की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तेलंगाना पुलिस से संबंधित यूट्यूबर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ओवैसी ने कहा कि सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जानकारी के अनुसार, कुछ यूट्यूबर्स ने उत्सव के दौरान एक मुस्लिम विक्रेता को परेशान करते हुए उसके काम को ‘फूड जिहाद’ कहकर विवाद खड़ा किया था।


