
मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर राजकुमार राव का नया वीडियो तेजी (new video of Rajkummar Rao) से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में अभिनेता ने काले रंग की सादी शर्ट और जींस पहनी है, साथ में सफेद जूते और चश्मा लगाया हुआ है। जहां वह पहले अक्सर क्लीन शेव में दिखते थे, वहीं इस बार दाढ़ी-मूंछ में नजर आए।
उनके बाल भी पहले की तुलना में अलग और पतले दिखाई दिए। बदले हुए लुक में राजकुमार शांत और खुश नजर आए। उन्होंने कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और फिल्ममेकर फराह खान (filmmaker Farah Khan) के साथ पोज भी दिया।इस नए अंदाज को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ओह, राजकुमार राव के बाल कहां चले गए?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘फराह के साथ मालिक!’ वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर (biopic on cricketer Sourav Ganguly) आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 के आसपास (shooting is likely to begin around March 2026) शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि उनका यह बदला हुआ लुक उसी फिल्म की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।


