spot_img

Mumbai : मुलुंड मेट्रो हादसा: इंजीनियर निलंबित

Mumbai: Mulund Metro accident: Engineer suspended

ठेकेदार पर 5 करोड़ जुर्माना, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने मुलुंड मेट्रो पिलर हादसे के मामले में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) के इंजीनियर सत्यजीत साल्वे (Satyajit Salve) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एमएमआरडीए ने संबंधित ठेकेदार पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) कर चुके हैं, जबकि घायलों के उपचार का पूरा खर्च एमएमआरडीए वहन करेगा। हादसे में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 46 वर्षीय रामधनी यादव की मौत हो गई। वह मुंबई घूमने आए थे। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।

पांच आरोपी गिरफ्तार

मुलुंड पुलिस ने देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरीश चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सपकाल, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह, सुपरवाइजर प्रशांत भोईर और हिल इंटरनेशनल इंक के प्रोजेक्ट मैनेजर अवधूत इनामदार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एमएमआरडीए ने पिलर का हिस्सा गिरने के कारणों की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित की है, जो निर्माण पद्धति, गुणवत्ता नियंत्रण, सुपरविजन और थर्ड-पार्टी ओवरसाइट की समीक्षा करेगी। एहतियात के तौर पर संबंधित हिस्से में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।

Mumbai : उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस की तबीयत बिगड़ी, रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई : (Mumbai) उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे (Uddhav Thackeray's younger son, Tejas Thackeray) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई...

Explore our articles