spot_img

Mumbai : मुलुंड मेट्रो पिलर हादसा मामले में एमएमआरडीए का इंजीनियर निलंबित : एकनाथ शिंदे

Mumbai: MMRDA engineer suspended in Mulund Metro pillar accident case: Eknath Shinde

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने रविवार को कहा कि मुलुंड मेट्रो पिलर हादसा मामले में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) (MMRDA) के इंजीनियर सत्यजीत साल्वे को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। इस मामले में एमएमआरडीए ने कांट्रैक्टर पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने रविवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि इस घटना में मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा मुख्यमंत्री कर चुके हैं, लेकिन घायलों के इलाज का सारा खर्च एमएमआरडीए को उठाना होगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि दुर्भाग्य से, उत्तर प्रदेश के रामधनी यादव (Ramdhan Yadav from Uttar Pradesh), जो मुंबई घूमने आए थे, इस हादसे में मारे गए। रामधन यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक गांव के थे। वह एक दोस्त के साथ मुंबई आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना रामधनी यादव परिवार के साथ है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो के पिलर का स्लैब गिरने से 46 साल के रामधनी यादव (Ramdhani Yadav) की मौत हो गई थी। इस घटना में तीन घायल है, घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुलुंड पुलिस ने शनिवार को देर रात इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरीश चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सपकाल, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह सुपरवाइजर प्रशांत भोईर, और हिल इंटरनेशनल इंक के प्रोजेक्ट मैनेजर अवधूत इनामदार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) की ओर से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने के बाद एमएमआरडीए ने रविवार को पिलर के हिस्से के गिरने के कारण की जांच के लिए एक हाई-लेवल जांच कमेटी भी बनाई है। एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “कमेटी कंस्ट्रक्शन के तरीके, क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम, सुपरविजऩ के तरीके, कॉन्ट्रैक्टर के उसका पालन करने और थर्ड-पार्टी ओवरसाइट प्रोसेस की जांच करेगी। प्राथमिकता के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तुरंत सावधानी के तौर पर, शुरुआती नतीजों के आधार पर संबंधित हिस्से पर कंस्ट्रक्शन का काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।”

Mumbai : महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘नागबंधम’ का टीज़र, महेश बाबू ने किया लॉन्च

मुंबई : (Mumbai) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माइथो-एक्शन फिल्म नागबंधम (myth-action film Nagabandham) का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन...

Explore our articles