
मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवी मुंबई के वाशी में उच्च व राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत सहायक अधीक्षक 57वर्षीय सुदाम लोटन चव्हाण (Sudam Lotan Chavan) को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो ने कल 13फरवरी को दोपहर 12बजकर 46मिनट पर शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इसके बाद शाम चार बजे के दरम्यान वाशी पुलिस स्टेशन (Vashi police station) में ब्यूरो ने मामला दर्ज कराया है।
ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता प्रायवेट शिक्षक (Genius Learning Center) में विद्यार्थियों की अध्ययन अक्षमता का हवाला देकर विद्यार्थी की मां द्वारा लिखित आवेदन शिकायतकर्ता को अधिकार पत्र सौंप कर एसएस सी बोर्ड परीक्षा में रायटर की सहायतार्थ परीक्षा देने हेतू इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन किया था।इसके बाद राज्य के वाशी स्थित उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में संबंधित कर्मचारी ने उनसे इसके लिए 200 रुपए जुर्माना राशि जमा करने के लिए कहा था।
जब शिकायतकर्ता यह राशि जमा करने गए तब विद्यार्थी के विषय बदलने के लिए शिक्षा विभाग के सहायक अधीक्षक सुदाम लोटन चव्हाण ने उनसे दस हजार रुपए रिश्वत बतौर मांगे।इसके बाद विगत 12फरवरी 2026को शिकायतकर्ता ने नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो को इसके बारे में सूचित किया था।इसी बीच शिक्षा विभाग में सहायक अधीक्षक सुदाम लोटन चव्हाण (Sudam Lotan Chavan, Assistant Superintendent of Education) ने शिकायतकर्ता से मांगी गई राशि 10, हजार से कम कर 8हजार रूपए देने के लिए कहा था।
कल 13फरवरी 2026को राज्य के वाशी स्थित उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में दोपहर 12बजकर 46मिनट पर सहायक अधीक्षक सुदाम लोटन चव्हाण शिकायतकर्ता से 8हजार रुपए की राशि पांच सौ के 16नोटों में ले रहे थे,नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो (Mumbai Anti Corruption Bureau) ने उन्हें शासकीय पंच पंचों के समक्ष गिरफ्तार कर लिया।बाद में वाशी पुलिस स्टेशन में ब्यूरो ने मामला दर्ज कराया।


