spot_img

New Delhi : एनएच-24 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

नई दिल्ली (New Delh) : दिल्ली के गाजीपुर इलाके (Delhi’s Ghazipur area) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा एनएच-24 की सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार (Scorpio car) अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जबकि कार में सवार अन्य लोग फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब छह बजे पीसीआर कॉल (PCR call) के जरिए हादसे की सूचना मिली। शुरुआती सूचना थाना गाजीपुर को मिली थी, जिसे बाद में थाना पांडव नगर (Pandav Nagar police station) क्षेत्र में ट्रांसफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि काले रंग की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद सर्विस रोड के फुटपाथ पर चढ़ी हुई थी। फुटपाथ पर एक बुजुर्ग गंभीर हालत में पड़े थे, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान पैक करमई (76) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रहने वाले थे और वर्तमान में गाजीपुर गांव में रह रहे थे। वह गाजीपुर फूल मंडी में काम करते थे और हादसे के वक्त दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे।

प्राथमिक जांच (Preliminary investigations) में सामने आया है कि स्कॉर्पियो मुख्य सड़क और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हाे गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार नोएडा निवासी 26 वर्षीय श्रेय कुमार चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य सवार मौके से फरार हो गए। फोरेंसिक टीम (forensic team) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Mumbai : फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को फिर मिली रंगदारी की धमकी

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) को फिर से रंगदारी के लिए धमकी भरा ऑडियो क्लिप मैसेज भेजा...

Explore our articles