
इंफाल (Imphal) : मणिपुर पुलिस (Manipur Police) बीते 24 घंटों के दौरान मादक पदार्थों के विरूद्ध जहां अभियान चला रही है, वहीं अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट करने की लगातार कोशिशें जारी है।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार मणिपुर पुलिस ने इंफाल वेस्ट जिले के सेकमाई थानांतर्गत इलाके से शराब की धरपकड़ के दौरान 131 बोतल बीयर और 87 बोतल अंग्रेजी शराब (bottles of foreign liquor) की बोतलें ज़ब्त की। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बल एवं वन विभाग (security forces and the Forest Department) ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर सेनापति थानांतर्गत के तहत नगाटन हिल रेंज और कांगपोकपी जिले (Kangpokpi district) के आस-पास के इलाकों में लगभग छह एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अफीम की खेती की सुरक्षा के लिए बनायी गयी आठ कामचलाऊ झोपड़ियों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। दूसरी चीज़ों में तीन बैग फर्टिलाइजर, 15 बैग नमक, सिंचाई के लिए पाइप के चार बंडल, चार स्प्रे पंप भी नष्ट कर दिए गए। अफीम के खेत में मिले थुलोचौर/तपोन गांव, इरंग पार्ट II, टी वाइचोंग के गन बहादुर राय (59) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई में जुटी हुई है।


