
मुंबई : (Mumbai) राज्य के सभी परिमंडलों में पारंपरिक बिजली मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए (smart meters in all circles of the state) जा रहे हैं। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Energy, Government of India) के निर्देशानुसार 9 से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर के लाभों के संबंध में उपभोक्ताओं के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भांडुप परिमंडल में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने में रुचि दिखाई है।
मुख्य अभियंता संजय पाटील (Chief Engineer Sanjay Patil) ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर का लाभ उठाने की अपील की है। अब तक भांडुप परिमंडल में 7,38,317 लघुदाब बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाए हैं। इनमें पेण मंडल में 2,25,556 घरेलू, 15,636 व्यावसायिक, 2,526 औद्योगिक तथा 10,463 अन्य श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। ठाणे मंडल में 2,01,066 घरेलू, 24,382 व्यावसायिक, 3,905 औद्योगिक और 3,353 अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर अपनाया है। वहीं वाशी मंडल में 2,01,694 घरेलू, 41,653 व्यावसायिक, 4,858 औद्योगिक और 3,225 अन्य श्रेणी के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़ चुके हैं।
स्मार्ट मीटर से बिलिंग होगी पारदर्शी
स्मार्ट मीटर के जरिए बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के मीटर रीडिंग सीधे सर्वर तक पहुंचेगी, जिससे गलत रीडिंग, अनुमानित बिल या घर बंद होने पर बिल न मिलने जैसी शिकायतें समाप्त होंगी। स्मार्ट टीओडी (टाइम ऑफ डे) मीटर में अलग-अलग समय पर बिजली उपयोग के अनुसार दर तय होती है।
1 जुलाई 2025 से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लघुदाब घरेलू तथा उच्चदाब हाउसिंग सोसायटी उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर प्रति यूनिट 80 पैसे से 1 रुपये तक की चरणबद्ध छूट मिल रही है।
महावितरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है और यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।


