spot_img

Dhaka : बांग्लादेश में 20 साल बाद बीएनपी की प्रचंड जीत

बहुमत के साथ सत्ता में बीएनपी
ढाका : (Dhaka)
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) (Bangladesh Nationalist Party) ने 20 साल बाद सत्ता में वापसी का ऐलान किया है। शुक्रवार को घोषित नतीजों के अनुसार, बीएनपी ने 299 सीटों में से 212 पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही पार्टी ने बहुमत के लिए आवश्यक 150 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया।

तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय

बीएनपी की इस जीत के साथ पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान (BNP, party president Tariq Rahma)का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। रहमान ने ढाका-17 और बोगुरा-6 दोनों सीटों से बड़ी जीत हासिल की।

बीएनपी का इतिहास और पिछली सरकार

बीएनपी पिछली बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी। उस समय जमात-ए-इस्लामी उसकी महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी थी और उसके दो नेता मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

जमात-ए-इस्लामी के 77 सीटों पर जीत

जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को इस चुनाव में 77 सीटें मिली हैं। पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की।

पुरुष प्रधानमंत्री की वापसी

35 साल बाद बांग्लादेश में कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। आखिरी बार 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री (Kazi Zafar Ahmed) थे। 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में केवल शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा।

जमात ने हेराफेरी के आरोप लगाए

जमात-ए-इस्लामी ने मतगणना में देरी और हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जनता का जनादेश छीना गया तो वह बड़ा आंदोलन करेगी।

अल्पसंख्यक नेता की ढाका से जीत

बीएनपी के हिंदू नेता गायेश्वर चंद्र रॉय (BNP Hindu leader Gayeshwar Chandra Roy) ने ढाका-3 सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया, जो अल्पसंख्यक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तारिक रहमान से फोन पर बात की और बीएनपी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

Explore our articles