spot_img

Mumbai : राजकुमार हिरानी ने जताई एआई फिल्में बनाने की इच्छा

Mumbai: Rajkumar Hirani expresses desire to make AI films

मुंबई : (Mumbai) ‘3 इडियट्स’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्में बना चुके निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी (Producer-director Rajkumar Hirani, who has made films like “3 Idiots” and “Donkey) इंटेलिजेंस (एआई) फिल्में बनाना चाहते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने हालिया बातचीत में किया। निर्देशक ने बताया कि वह इसे सिनेमा के लिए खतरा नहीं मानते, बल्कि रचनात्मक सहयोगी के तौर पर इसे अपनाना चाहते हैं। उनके हिसाब से AI टूल से दोस्ती कर लेनी चाहिए। हालांकि, राजकुमार का यह बयान लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

एआई के जरिए शॉर्ट फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी

वैरायटी इंडिया (conversation with Variety India) से बातचीत में हिरानी ने कहा, “मैं कई बार एआई से जुड़ी चीजों को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता हूं। मैं एक शॉर्ट एआई फिल्म बनाना चाहता हूं…ताे एआई असल में महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगा। हमें जल्दी इससे तालमेल बिठा लेना चाहिए।” उन्होंने आगे बताया कि वह 4-5 मिनट की फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि उनके पास कहानी है। अगले कुछ महीने वह लेखन के साथ इसपर भी काम करेंगे। कुछ दिलचस्प जरूर होगा।

राजकुमार के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

उधर हिरानी के बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या सिनेमा का भविष्य ऐसा होगा, जबकि कुछ का कहना है कि कहानियां सुनाने के लिए एआई का इस्तेमाल क्यों हो रहा।

Explore our articles