spot_img

Mumbai : बीएमसी की प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरु, 8 संपत्ति जब्त

Mumbai: BMC begins action against property tax defaulters, seizes 8 properties

मुंबई : (Mumbai) बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े डिफॉल्टर्स (property tax defaulters) के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जब्ती की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस अभियान में बीएमसी ने गुरुवार को कुल 8 संपत्ति पर ज़ब्ती और अटैचमेंट एक्शन लिया। इन संपत्ति में खाली प्लॉट, रिहायशी प्लॉट, कमर्शियल बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, होटल आदि शामिल हैं।

बीएमसी के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स के इन 8 बकाएदारों पर जुर्माना मिलाकर कुल 455 करोड़ 48 लाख 94 हज़ार 374 रुपये का बकायाहै। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया टैक्स न देने पर संबंधित 6 संपत्ति पर कार्रवाई शुरु की गई है। इस बीच 2 संपत्ति मालिकों को टैक्स भरने के लिए 21 दिन का नोटिस दिया गया है। अगर तय समय में टैक्स नहीं भरा गया, तो कार्रवाई प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी (Dr. Ashwini Joshi) ने साफ किया कि प्रॉपर्टी टैक्स न भरनेवाली जगहों पर ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन संपत्ति मालिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है जो लगातार नोटिस और फॉलो-अप के बावजूद जानबूझकर टैक्स देने से बचते हैं। ऐसेडिफॉल्टरों के खिलाफ सीज व अटैचमेंट के लिए ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए एक खास अभियान शुरू किया गया है।

मनपा के टैक्स असेसमेंट व कलेक्शन डिपार्टमेंट (Municipal Corporation’s Tax Assessment and Collection Department) ने इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6,200 करोड़ रुपये काटैक्स संकलन का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक यानी 1 अप्रैल 2025 से 4 फरवरी 2026 तक 5,426 करोड़ 81 लाख रुपये काप्रॉपर्टी टैक्स इकट्ठा किया जा चुका है। साथ ही 31 मार्च 2026 तक प्रॉपर्टी टैक्स इकट्ठा करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया है। नोटिस के जरिए यह साफ किया गया है कि अगर संबंधित प्रॉपर्टी से उम्मीद के मुताबिक टैक्स नहीं वसूला जाता है, तो हाई कोर्ट के आदेशानुसार प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा।

New Delhi : जनवरी महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़ी: सियाम

नई दिल्‍ली : (New Delhi) जनवरी महीने में कार, बाइक और तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। घरेलू...

Explore our articles