spot_img

Bengaluru : बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

Bengaluru: Seven people killed in road accident near Bengaluru

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक स्थित एम. सत्यवर गांव के समीप (near M. Satyavar village in Hoskote taluk of Bengaluru Rural district, Karnataka) शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा होसकोटे–दाबासपेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर, कार और दोपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, कार में सवार छह लोगों तथा दोपहिया चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले आगे चल रहे दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रहे कैंटर से जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण अत्यधिक गति माना जा रहा है।

मृतकों में छह लोग बेंगलुरु के कोत्तनूर क्षेत्र (Kottanur area of ​​Bengaluru) के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी मृतकों की पहचान और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत (Bengaluru Rural District Superintendent of Police Chandrakant) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।

Explore our articles