
हजारीबाग : (Hazaribagh) झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार देर रात (night in Hazaribagh, Jharkhand) हाथियों के झुंड ने छह लोगों को रौंद कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से लेकर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड (Ango police station and Churchu block) के गोंदवार गांव की है। मृतकों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे।
घटना गुरुवार रात एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड एक माह पहले से विचरण कर रहा था। इसे लेकर वन विभाग (Forest Department) लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी कर रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ पूर्वी वन प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वन विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ और हजारीबाग के गोमिया प्रखंड (Gomia blocks of Ramgarh and Hazaribagh) में हाथियों के झुंड अक्सर उत्पात मचा रहे हैं और कई लोगों की जान ले चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी।


