spot_img

New Delhi : स्टॉक मार्केट में पैन एचआर सॉल्यूशंस की सुस्त शुरुआत

New Delhi: Pan HR Solutions makes a sluggish debut in the stock market

नई दिल्ली : (New Delhi) ह्यूमन रिसोर्स, फैसिलिटी मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली कंपनी पैन एचआर सॉल्यूशंस (Pan HR Solutions) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट (stock market) में मामूली प्रीमियम के साथ एंट्री की। कंपनी के शेयर 78 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म (BSE’s SME platform) पर इसकी एंट्री सिर्फ 0.44 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 78.35 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल कर 80 रुपये के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इसकी चाल में गिरावट आ गई। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद कंपनी के शेयर 78.44 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशक 0.56 प्रतिशत के मामूली मुनाफे में थे।

पैन एचआर सॉल्यूशंस (Pan HR Solutions) का 17.04 करोड़ रुपये का आईपीओ छह से दस फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 11.85 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (qualified institutional buyers) (QIBs) के लिए रिजर्व पोर्शन 6.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (non-institutional investors) (NIIs) के लिए रिजर्व पोर्शन में 25.41 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 8.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इस आईपीओ के तहत 14.04 करोड़ रुपये के 18 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये के चार लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्ज के बोझ को हल्का करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 3.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 4.20 करोड़ रुपये और 2024-25 में 5.02 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच कंपनी को 5.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 256.36 करोड़ रुपये से बढ़ कर 283.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles