
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर में एमएमआरडीए द्वारा कल्याण-बदलापुर राज्य महामार्ग (MMRDA’s construction of the Kalyan-Badlapur State Highway in Ulhasnagar) के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं और उससे फैलने वाले प्रदूषण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) (Maharashtra Navnirman Sena) ने कड़ा रुख अपनाया है। मनसे शहर प्रमुख बंडू देशमुख ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Maharashtra Pollution Control Board) और सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का कार्य अत्यंत घटिया दर्जे का है, जिसमें पुरानी सड़क के ऊपर ही नई परत चढ़ाकर उसकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है, जिससे मानसून में स्थानीय दुकानों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है। सड़क पर अभी से दरारें (क्रैक्स) पड़ने और भारी धूल से जनजीवन प्रभावित होने के कारण मनसे ने इस पूरे प्रोजेक्ट की आईआईटी मुंबई या किसी ‘थर्ड पार्टी’ से जांच कराने की मांग की है। बंडू देशमुख (Bandu Deshmukh) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 16 फरवरी तक ठेकेदार पर कार्रवाई और प्रदूषण नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो मनसे कार्यकर्ता संबंधित कार्यालयों में “मनसे स्टाइल” में उग्र आंदोलन करेंगे


