
नई दिल्ली : (New Delhi) देश की शीर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंसी संस्था, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) (आईसीएआई) को नए सत्र के लिए नया अध्यक्ष मिल गया है। गुरुवार को हुई 26वीं परिषद की बैठक में प्रसन्न कुमार डी को वर्ष 2026-27 (Prasanna Kumar D was elected President for the year 2026-27) के लिए संस्थान का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मंगेश पांडुरंग किनारे (Mangesh Pandurang Kinare) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीएआई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रसन्न कुमार डी इससे पहले उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और अब वे संस्थान के 74वें अध्यक्ष बने हैं। वर्ष 1984 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (Prasanna Kumar D, who became a Chartered Accountant in 1984) बनने वाले प्रसन्न कुमार डी आईसीएआई के विभिन्न मंचों पर कई अहम दायित्व निभा चुके हैं और पेशेवर क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान देश में लेखा और ऑडिट पेशे की सर्वोच्च नियामक संस्था है। इसके अंतर्गत 15 लाख से अधिक सदस्य और विद्यार्थी पंजीकृत हैं। संस्थान का नेटवर्क देशभर में पांच क्षेत्रीय परिषदों और 185 शाखाओं तक फैला है, जबकि विदेशों में इसके 54 अध्याय और 31 प्रतिनिधि कार्यालय कार्यरत हैं।


