
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह (13th parliamentary election and national referendum in Bangladesh) के लिए सुबह साढ़े सात बजे से शुरू मतदान शाम 4:30 बजे शांतिपूर्वक खत्म हो गया। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद (Senior Election Commission Secretary Akhtar Ahmed) ने कहा कि दोपहर दो बजे तक पूरे देश में करीब 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आज देर रात तक सभी सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है।
बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संगस्था (बीएसएस) के (Bangladesh Sangbad Sangstha) अनुसार इससे पहले, देशभर के 299 निर्वाचन क्षेत्रों के 42,779 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। इस बार चुनाव में 12,77,11,793 मतदाता पंजीकृत थे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) (Bangladesh Nationalist Party) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने सुबह करीब 9:30 बजे राजधानी के गुलशन मॉडल हाईस्कूल और कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डाला, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने मोनिपुर हाईस्कूल और कॉलेज में वोट डाला।
आयोग ने कहा कि देश के 300 में से 299 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। एक उम्मीदवार की मौत के बाद शेरपुर-3 सीट पर मतदान रद्द कर दिया था। आयोग के वरिष्ठ सचिव के अनुसार, हिंसा को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 900,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा 657 न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। यह मजिस्ट्रेट मंगलवार से पांच दिनों करी ड्यूटी पर हैं।
बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधा मुकाबला माना जा (BNP and the Jamaat-e-Islami) रहा है। इस चुनाव से प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस (Professor Muhammad Yunus) की अंतरिम सरकार का 18 महीने का शासन खत्म होने की उम्मीद है। इस चुनाव और जमनत संग्रह को कवर करने के लिए करीब 200 विदेशी पत्रकार बांग्लादेश पहुंचे। 81 स्थानीय संगठनों के करीब 55,454 पर्यवेक्षकों ने मतदान पर नजर रखी। इस दौरान 394 विदेशी पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।


