spot_img

Mumbai : अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी: भाजपा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (Bharatiya Janata Party (BJP) state spokesperson Navnath Ban) ने गुरुवार को कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के विमान हादसे की जांच जारी है। जांच पूरी होने से पहले रोहित पवार को इस दुखद हादसे पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

नवनाथ बन ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अजित दादा का विमान हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। केंद्र सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा राज्य सरकार की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच जारी है। शरद पवार ने भी इस हादसे में किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है, इसके बावजूद रोहित पवार (Rohit Pawar) जानबूझकर झूठे और निराधार आरोप लगाकर जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं । बन ने कहा कि अजित दादा ने अंतिम दिन किस फाइल पर हस्ताक्षर किए, इसकी आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राकांपा एसपी के विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार के विमान हादसे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि हादसे के दिन एक नेता ने किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था लेकिन वह फाइल मंत्रालय में थी। इस फाइल को लाने में देर हो गई और अजीत पवार को विमान से मुंबई से पुणे जाना पड़ा था। जबकि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अजीत पवार सड़क मार्ग से पुणे जाने वाले थे। रोहित पवार ने इस हादसे में साजिश का आरोप लगाते हुए इस समय चल रही जांच को नाकाफी बताया।

रोहित पवार के इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए नवनाथ बन ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है और रोहित पवार को अनायास इस हादसे पर राजनीति से बचना चाहिए।

Explore our articles