
सिएटल (अमेरिका) : (Seattle (USA)) अमेरिकी शहर सिएटल के अधिकारी भारत की 23 साल की स्नातक छात्रा जाह्नवी कंडुला (23-year-old Indian graduate student Jahnavi Kandula) की लापरवाही से मौत के मुकदमे को निपटाने के लिए उसके परिवार को 29 मिलियन डॉलर (262 करोड़ रुपये) देने पर सहमत हो गए हैं।
दरअसल, जाह्नवी कंडुला को जनवरी, 2023 में पुलिस अधिकारी केविन डेव (City Attorney Erica Evans) ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी थी। इस घटना में जाह्नवी की मौत हो गई थी। केविन डेव को पिछले साल नौकरी से निकाल दिया गया था। डेव के खिलाफ 2024 में 110 मिलियन डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर किया गया था। समझौते का लगभग 20 मिलियन डॉलर सिएटल के इंश्योरेंस से कवर होने की उम्मीद है।
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट (Independent reported today) ने आज अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने बुधवार को बयान में कहा, ”जाह्नवी कंडुला की मौत दिल तोड़ने वाली थी। उम्मीद है कि यह निपटारा कंडुला परिवार को कुछ राहत देगा। जाह्नवी कंडुला की जिंदगी मायने रखती थी।”
इस घटना के बाद एक दूसरे पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आने से लोगों में गुस्सा भड़क गया था। रिकार्डिंग में यह अधिकारी हंसते हुए कह रहा था कि कंडुला की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू है और शहर को बस एक चेक लिख देना चाहिए। इसके बाद सिएटल में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। जाह्नवी कंडुला नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस की छात्रा थी। भारत ने दखल देते हुए अमेरिका से जाह्नवी को न्याय दिलाने की मांग की थी।
सिएटल के सिविलियन वॉचडॉग ने पाया कि पुलिस अधिकारी डेनियल ऑडरर की इस टिप्पणी से विभाग की साख को धक्का लगा और जनता का भरोसा कम हुआ। इस अधिकारी को बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। इस अधिकारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस विभाग ने केविन डेव को नौकरी से निकालते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया और 5,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।
जाह्नवी कंडुला के परिवार के वकीलों ने इस सेटलमेंट पर प्रतिक्रिया के लिए ई-मेल या फोन कॉल्स का तुरंत जवाब नहीं दिया। दोनों पक्षों ने पिछले शुक्रवार को किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में सेटलमेंट का नोटिस फाइल किया है। सिएटल की न्यूज वेबसाइट पब्लिकोला ने सबसे पहले इस सेटलमेंट के बारे में रिपोर्ट किया।


