
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे (Maharashtra Environment and Climate Change Minister Pankaja Munde) ने मुंबई में इकट्ठा होने वाले कचरे से बिजली बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएमसी को कचरे से ऊर्जा उत्पादम परियोजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय में बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री पंकजा मुंड ने कहा कि ऊर्जा की इस अभिनव परियोजना को स्वीकृत करने के साथ ही परियोजना में आ रही सभी बाधाओं का समाधान निकालने का सरकार प्रय़ास करेगी। सुप्रीम कोर्ट में बीएमसी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। कांजूरमार्ग स्थित ‘वेस्ट टू एनर्जी’ (Waste to Energy) परियोजना से लगभग 8,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता विकसित होगी। इसके अलावा देवनार में भी 500 मेगावाट क्षमता की परियोजना स्थापित की जा रही है।
मंत्री पंकजा (Minister Pankaja) ने बताया कि इन परियोजनाओं में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा और बिजली का उत्पादन किया जाएगा।


