spot_img

Chennai : चेन्नई में डीएमके और टीवीके के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

Chennai: Violent clash between DMK and TVK workers in Chennai

चेन्नई : (Chennai) उत्तर चेन्नई के हार्बर विधानसभा क्षेत्र (Harbour Assembly constituency of North Chennai) में बुधवार को राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। यहां सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) (Dravida Munnetra Kazhagam) के समर्थकों और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) (Tamilaga Vetti Kazhagam) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

क्या बोले चश्मदीद?

पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह विवाद पैरीज इलाके में हुआ। यहां टीवीके के कुछ कार्यकर्ता वहां घर-घर जाकर फील्ड वर्क कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि ये कार्यकर्ता लोगों से उनके आधार कार्ड की जानकारी, राशन कार्ड नंबर और जी-पे से जुड़े मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी (Aadhaar card details, ration card numbers, and mobile numbers linked to G-Pay) मांग रहे थे। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ये लोग हर घर में पुरुषों और महिलाओं की गिनती कर रहे थे। जब लोगों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने विजय के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाए जा रहे एक व्यक्ति ने कहा, “हम किसे वोट देते हैं, यह हमारा निजी मामला है। क्या कोई ऐसा कानून है जो हमें किसी खास व्यक्ति को वोट देने के लिए मजबूर करे? हमें अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस हो रहा था।”

Explore our articles