spot_img

New Delhi : स्टॉक एक्सचेंज पर ब्रैंडमैन रिटेल की दमदार एंट्री

New Delhi: Brandman Retail Makes Strong Entry on Stock Exchange

पहले ही दिन शेयर अपर सर्किट पर पहुंचे
नई दिल्ली : (New Delhi)
इंटरनेशनल स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स की मार्केटिंग से जुड़ी ब्रैंडमैन रिटेल लिमिटेड (Brandman Retail Limited) ने शेयर बाजार में शानदार आगाज किया है। कंपनी के शेयरों ने एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म (company’s shares entered the NSE’s SME platform) पर प्रीमियम के साथ एंट्री करते हुए अपने आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा रिटर्न दिया। 176 रुपये के इश्यू प्राइस वाले शेयर 183 रुपये पर लिस्ट हुए, जो करीब 4 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और यह 192.15 रुपये के अपर सर्किट स्तर तक पहुंच गए। इस तरह निवेशकों को पहले दिन लगभग 9 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा मिला।

आईपीओ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

ब्रैंडमैन रिटेल का 86 करोड़ रुपये का आईपीओ 4 से 6 फरवरी (opened between February 4th and 6th) के बीच खुला था, जिसे निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ कुल मिलाकर 114.48 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्यूआईबी श्रेणी में 85.24 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए 202.98 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से में 93.12 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। कंपनी ने इस इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 48.91 लाख नए शेयर जारी किए हैं। आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

मजबूत होती वित्तीय सेहत

कंपनी के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार ब्रैंडमैन रिटेल (Brandman Retail’s financial position) की वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 153.33 प्रतिशत की छलांग लगाकर 20.95 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय 10.37 प्रतिशत बढ़कर 136.30 करोड़ रुपये तक पहुंची। चालू वित्त वर्ष में भी प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। अप्रैल से दिसंबर 2025 की अवधि में कंपनी ने 19.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 97.21 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी पर 15.68 करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि उसके रिजर्व और सरप्लस 46.70 करोड़ रुपये रहे।

Explore our articles