
सिलवासा : (Silvassa) दादरा नगर हवेली के जिला पंचायत (District Panchayat office in Dadra Nagar Haveli) कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ ने “जी-राम-जी” (ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन) (District Panchayat CEO detailed the new features and functions of the “G-Ram-Gi”) योजना की नई खूबियों और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्व की मनरेगा योजना (MNREGA schem) का उन्नत और तकनीकी रूप है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
।
इसमें 125 दिनों का रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, समय पर मजदूरी भुगतान, ग्राम स्तर पर योजना निर्माण की स्वतंत्रता, डिजिटल मॉनिटरिंग, जियो-टैगिंग, बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीधे बैंक खाते में भुगतान जैसी सुविधाओं से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। सीईओ ने बताया कि जहां मनरेगा मुख्य रूप से सड़क निर्माण, तालाब खुदाई और कच्चे निर्माण कार्य पर केंद्रित थी, वहीं जी-राम-जी योजना में जल संरक्षण, कृषि विकास, ग्रामीण आधारभूत ढांचा, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ाव और स्थायी आजीविका के अवसरों को प्राथमिकता दी गई है। योजना में चार प्रमुख श्रेणियां रखी गई हैं: जल सुरक्षा और संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन, और जलवायु परिवर्तन/प्रतिकूल मौसम (water security and conservation, rural infrastructure, livelihood promotion, and climate change/adverse weather resilience) से निपटने वाले कार्य। इससे ग्राम पंचायतों और मुखियाओं को अधिक प्रशासनिक अधिकार और जिम्मेदारी मिलेंगे, विकास कार्यों की गति तेज होगी और ग्रामीणों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


