spot_img

Mumbai : सुनेत्रा पवार मंगलवार को संभालेगी उपमुख्यमंत्री का पदभार

Mumbai: Sunetra Pawar to assume Deputy Chief Minister's office on Tuesday

मुंबई : (Mumbai) पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार (former Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के निधन बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार मंगलवार को पदभार संभालेंगी और पहली बार कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी।

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला (Sunetra Pawar is the first woman Deputy Chief Minister of Maharashtra) उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony at Raj Bhavan)के बाद वह बिना कोई फॉर्मल प्रोग्राम किए सीधे बारामती के लिए रवाना हो गई थीं। अजीत पवार के निधन बाद पवार परिवार पर आए दुख को देखते हुए, उन्होंने कुछ दिनों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने का फैसला किया था। अजीत पवार के अंत्य विधि के कार्यक्रमों के पूरा होने के बाद वह अब सक्रिय हुई हैं।

मंगलवार को राज्य कैबिनेट बैठक (cabinet meeting will be held on Tuesday) होगी। इस मीटिंग के लिए सुनेत्रा पवार पहली बार मंत्रालय आएंगी। मंत्रालय में अपने कार्यालय में पदभार संभालने के बाद वह बतौर उपमुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद वह विधान भवन में बजट सत्र के लिए आयोजित विधानमंडल सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। फिर एनसीपी (एपी) कार्यालय जाएंगी।

एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में शिकायत के कारण पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनेत्रा ने सोमवार शाम को अस्पताल जाकर शरद पवार की तबीयत का हालचाल जाना।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles