spot_img

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू

Lucknow: Uttar Pradesh Assembly session begins

पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी योगी सरकार
लखनऊ : (Lucknow)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र (Uttar Pradesh Assembly session) सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार पहली बार विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह हमारा दसवां बजट है। इस दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है। सत्र 2026-27 के लिए 11 फरवरी को बजट पेश होगा।

मुख्यमंत्री याेगी ने अनावश्यक शोरगुल से बचने की सलाह देते हुए कहा कि संवाद से समस्या के समाधान का प्रयास करें। सरकार हर समस्या पर चर्चा के लिए तैयार है। सदस्यों के सुझाव लेने को तैयार है।

उन्हाेंने कहा कि विधानमण्डल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ है। यह संवाद से चलता है, कार्यवाही को बाधित करके नहीं। सदस्य अगर कार्यवाही को बाधित करेंगे तो वे मुद्दों को डायल्यूट करेंगे। पिछले नौ साल में यूपी विधानमंडल में कार्यवाही के कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। यह बजट सत्र (budget session) विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।

सत्र शुरू होने से पले समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा परिसर में लगी चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की प्रतिमा के समक्ष सपा सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की फोटो लेकर प्रदर्शन किया। सपा सदस्य कोडीन कफ सीरप व किसानों के मुद्दों (codeine cough syrup and on farmers’ issues) को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी सपा के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।

Explore our articles