spot_img

New Delhi : देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 723.77 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

New Delhi: India's foreign exchange reserves reach a record high of $723.77 billion

नई दिल्‍ली : (New Delhi) देश का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s foreign exchange)30 जनवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 14.36 अरब डॉलर बढ़कर 723.77 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.05 अरब डॉलर बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई (Reserve Bank of India)के मुताबिक 30 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund)के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.74 अरब डॉलर हो गई। इससे भी पहले सितंबर, 2024 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया था।

Explore our articles