spot_img

New delhi : एयर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला ‘महाराजा लाउंज’

New Delhi: Air India opens ‘Maharaja Lounge’ at Delhi Airport

नई दिल्‍ली : (New Delhi) टाटा समूह कै स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड‍्डे (Indira Gandhi International Airport)पर अपना नया महाराजा लाउंज (Air India has opened its new Maharaja Lounge) खोला है जो करीब 16,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें ‘बिजनेस’ और ‘फर्स्ट क्लास’ में लगभग 300 लोग आ सकते हैं।

एयर इंडिया ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में लिखा है, हमने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 (first flagship Maharaja Lounge at Terminal 3 of Indira Gandhi International (IGI) Airport in New Delhi) पर अपना पहला फ्लैगशिप महाराजा लाउंज लॉन्च किया है, जो प्रीमियम ग्राउंड एक्सपीरियंस में एक नया बेंचमार्क सेट कर रहा है।

एयरलाइन ने बताया कि 16,000 वर्ग फुट में फैला, यह लाउंज एयर इंडिया की नई ब्रांड फिलॉसफी के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जो विरासत से प्रेरित एलिगेंस और मॉडर्न लग्ज़री के बीच बैलेंस बनाता है। इसमें बड़े बिजनेस और एक्सक्लूसिव फर्स्ट क्लास सेक्शन हैं, इसके साथ ही सोच-समझकर डिजाइन किए गए स्पेस जैसे एविएटर बार, ग्लोबट्रॉटर स्टडी, क्रिस्टल बार, सेरेनिटी एरिया, फर्स्ट क्लास स्लीप सुइट और टरमैक के नज़ारे भी हैं।

एयरलाइन के मुताबिक हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (Hirsch Bedner Associates) द्वारा कॉन्सेप्ट किया गया, यह लाउंज भारत की सांस्कृतिक विरासत से गहरे जुड़ाव को दिखाता है, इसके साथ ही बेहतर डाइनिंग, पर्सनलाइज़्ड बेवरेज एक्सपीरियंस और आरामदायक माहौल भी देता है। कंपनी ने बताया कि 16 फरवरी, 2026 से पात्र मेहमानों को धीरे-धीरे एक्सेस दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने कहा कि महाराजा लाउंज कई मॉडर्न लाउंज में से पहला है जिसे हम भारत और दुनिया भर के एयरपोर्ट पर शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर हमारे लगातार फोकस का हिस्सा है।

एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन (Airline CEO Campbell Wilson) ने कहा कि यह एयरलाइन के लिए एक रोमांचक समय है और इस साल यह बदलाव न केवल विमानों में बल्कि हवाई अड्डों पर भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह रोमांचक समय है और मुझे लगता है कि नई एयर इंडिया धीरे-धीरे दिखाई देने लगी है।’’ विल्सन ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट का नया लाउंज एयरलाइन की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Islamabad : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट से 31 की मौत, 169 घायल

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई स्थित इमामबाड़ा (Imambargah (Shia mosque) in Taralai) में आज जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती...

Explore our articles