spot_img

Harare : अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का विशाल लक्ष्य

Harare: India sets a massive target of 412 runs for England in the Under-19 World Cup final

हरारे : (Harare) आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC Under-19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में भारत ने हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। यदि इंग्लैंड इस स्कोर को हासिल करने में सफल होता है, तो यह यूथ वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन (highest successful run chase in the history of Youth One Day Internationals) चेज़ होगा।

अब तक यूथ वनडे में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 316 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, अंडर-19 विश्व कप में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड 311 रन है, जिसे भारत ने इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

भारत की इस धमाकेदार पारी के नायक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली। जब वह 26वें ओवर में आउट हुए, तब तक भारत 250 से ज्यादा रन बना चुका था। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन की अहम पारी खेली।

निचले और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया और टीम इंडिया को 400 रन के पार पहुंचाया। आखिरी ओवरों में कनिष्क की आक्रामक बल्लेबाजी की (Kanishk’s aggressive batting) बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए।

यदि भारत इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लेता है, तो वह रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम करेगा।

Explore our articles