
अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान चलाया अभियान
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर सेवाओं तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में जांच अभियान चलाकर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 27 लाख से अधिक बिना टिकट-अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया, जिनसे 172.55 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 47% की वृद्धि दर्शाता है।
जनवरी 2026 में बिना टिकट-अनियमित यात्रा के 2.82 लाख मामले दर्ज किए गए और 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31% की वृद्धि है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Western Railway’s Chief Public Relations Officer, Vineet Abhishek) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई उपनगरीय खंड में टिकट जांच अभियानों से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं। जनवरी 2026 के दौरान बिना टिकट-अनियमित यात्रा के कुल 1.02 लाख मामले दर्ज किए गए, जिससे 4.34 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। कुल मिलाकर, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान मुंबई उपनगरीय खंड में 9.75 लाख मामलों का पता लगाया गया, जिससे कुल 45.60 करोड़ रुपये (including fines from AC locals) की वसूली हुई।
पश्चिम रेलवे ने एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच अभियान जारी रखे हैं। सामान्य टिकट धारकों द्वारा अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए नियमित औचक जांच की गई। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच, एसी लोकल सेवाओं में 1 लाख से अधिक जुर्माने के मामले दर्ज किए गए, जिससे 3.38 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 97% की वृद्धि है।


