
मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (state spokesperson Navnath Ban) ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति कांग्रेस सांसदों का व्यवहार संसद की परंपराओं पर कलंक है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बन ने आज मुंबई में पत्रकारों को बताया कि देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा में प्रधानमंत्री को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में भाषण देने का अवसर नहीं मिला, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कड़े शब्दों में निंदा करती है। संसद में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के बजाय कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आसन के सामने आकर ऐसा आचरण किया, जिससे उनके जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री मोदी के प्रति घृणा फैलाने का कार्य कर रहे हैं। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के किए जा रहे कार्य कांग्रेस को खटकते हैं। इसी कारण ईर्ष्या से प्रेरित होकर कांग्रेस की ओर अत्यंत आपत्तिजनक व्यवहार किया जा रहा है ।


