spot_img

Mumbai : प्राइम वीडियो पर आ रही अनिल कपूर की ‘सूबेदार’

Mumbai: Anil Kapoor's 'Subedar' Coming to Prime Video

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Bollywood veteran actor Anil Kapoor) अपने बदले हुए लुक और आगामी वेब सीरीज ‘फेमिली बिजनेस’ के कारण चर्चा में हैं। हालांकि इस वेब सीरीज की रिलीज़ अभी बाकी है, लेकिन उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।

ओटीटी पर दस्तक देगी एक्शन से भरपूर फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर 2026 में अपनी पहली ओटीटी फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedar) के साथ सामने आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है और इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में पूरी हो गई थी और अब मार्च की शुरुआत में इसे रिलीज़ किया जाएगा।

सेवानिवृत्त सेना अधिकारी का किरदार

फिल्म में अनिल कपूर एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की भूमिका में होंगे, जो अपने परिवार पर हुए हमले के बाद एक लड़ाकू बन जाता है। राधिका मदान (Radhika Madan) भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें पिता-बेटी की भावुक कहानी भी है।

सह-निर्माता के रूप में भी करेंगे काम

अभिनय के अलावा, अनिल कपूर (Anil Kapoor) ‘सूबेदार’ के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में शानदार स्टंट और इमोशनल सीन दोनों शामिल हैं, जो दर्शकों को एक्शन और भावनाओं का पूरा अनुभव देंगे।

Mumbai : ‘जिन्नी वेड्स सनी-2’ के लिए मेधा शंकर ने अविनाश तिवारी को दिया श्रेय

मुंबई : (Mumbai) फिल्म 'जिन्नी वेड्स सनी-2' की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन जोरों पर हैं और स्टारकास्ट भी लगातार चर्चा में बनी हुई...

Explore our articles